Uttarakhand News

श्रीनगर रामलीला मैदान किताब कौथिग और RSS जनजागरण कार्यक्रम के चलते सुर्खियों में आया

Ad

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को 15 और 16 फरवरी को जनजागरण कार्यक्रम श्रीनगर के रामलीला मैदान में कराने की अनुमति विधिवत रूप से दी गई है। उपजिलाधिकारी श्रीनगर का भी कहना है कि किताब कौथिग के आयोजकों की ओर से उनके समक्ष 12 फरवरी तक कोई भी आवेदन इससे संबंधित प्रस्तुत नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनगर में 15 और 16 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर एसएस) का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होने से इन तिथियों में यहां किताब कौथिग की अनुमति नहीं दी गई। आरएसएस की ओर से इस मैदान में कार्यक्रम के लिए पूर्व में आवेदन किया गया था। उपजिलाधिकारी की ओर से एसएचओ श्रीनगर से सभी आवश्यक बिंदुओं पर आख्या मांग लिए जाने के बाद संघ को रामलीला मैदान में कार्यक्रम के आयोजन के लिए 10 फरवरी को अनुमति दे दी गई।

इससे पूर्व 12 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खिर्सू में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पुलिस भर्ती परीक्षा प्रस्तावित होने के कारण विद्यालय प्रशासन की ओर से यहां किताब कौथिग के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई। आयोजकों की ओर से 09, 10 और 11 जनवरी को विद्यालय में आयोजन के लिए अनुमति मांगी गई थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने आयोग की परीक्षा की पूर्व तैयारी और सुरक्षा कारणों के चलते अनुमति नहीं दी।

इस पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खिर्सू, पौड़ी गढ़वाल प्रधानाचार्या का कहना है कि 12 जनवरी को विद्यालय में आयोग की परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा की पूर्व तैयारी और सुरक्षा कारणों से 09, 10 और 11 जनवरी के आयोजन के लिए अनुमति देना संभव नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top