Nainital-Haldwani News

रामनगर में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या! किशोरी के मामा बोले हत्या हुई है

हल्द्वानी राजपुरा में 24 वर्षीय युवक ने किया Suicide, नशा रहा एक बड़ी वजह...
Ad

रामनगर: मालधन गांव से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक 11वीं की छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है। उसने घर में ही इस कृत्य को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि बेटी की हत्या की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रामनगर के गांव मालधन चौड़ नंबर सात निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बीती देर शाम को आत्महत्या कर ली। किशोरी 11वीं की छात्रा थी। उसने घर के बगल की गोशाला में खुद को फांसी लगा ली। इस बात का पति परिवार जनों को तब चला जब बड़ी बहन गोशाला में पहुंची। छोटी बहन को फांसी पर लटका देख उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

बड़ी बहन ने फौरन शोर मचाकर आसपास वालों को बुलाया। किशोरी को लोगों द्वारा जबतक नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके काफी देर बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद लोगों से मौत के बारे में जाना। जिसके बाद पुलिस ने शव रो रामनगर लाकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या को मामला प्रेम प्रसंग के कारण की गई आत्महत्या का लग रहा है। मगर किशोरी के मामा ने एक युवक पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भांजी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन फंदे पर लटकाकर हत्या की है। आरोपित युवक पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top