Nainital-Haldwani News

नैनीताल:युवक के साथ धोखा और शादी, पता चलने पर महिला ने दी धमकी

Ad

Ramnagar News: नैनीताल जिले में एक धोखाधड़ी का मामला आया है।महिला ने खुद को कुंवारी बताकर रामनगर निवासी व्यक्ति से शादी कर ली। इसके बाद व्यक्ति को पता चला कि महिला की पहले से शादी हो चुकी है। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की और अब कोर्ट के आदेश के बाद महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर निवासी मनीष अग्रवाल पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पाटकोट की रहने वाली महिला ने अपने आप को कुंवारी बताकर उससे शादी कर ली। बाद मे पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है। उसने धोखाधड़ी से उससे शादी की थी। विरोध करने पर महिला ने उसे फंसाने की धमकी दी। इस काम में महिला के रिश्तेदार और परिजनों ने भी मिलकर युवक पक्ष को धोखे में रखा।

 न्याय के लिए युवक कोर्ट  गया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 420/120बी/495 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top