Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड सीनियर महिला टीम घोषित, नैनीताल जिले की नीलम का हुआ चयन

Ad

Neelam Bhardawaj cricket player:- उत्तराखंड राज्य में बेटियों को लगातार मिल रही सफलता ये दर्शाती है कि पहाड़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। यहां की बेटियां आज हर एक क्षेत्र में सफलता के नए मुकाम छू रही है। उत्तराखंड की ऐसी ही एक बेटी नीलम भारद्वाज का चयन बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 बोर्ड ट्रॉफी के लिए हुआ है। नीलम रामनगर के महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।

ADVERTISEMENTS Ad

नीलम के सीनियर टीम में चयन होने पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, प्रो. योगेश चंद्रा, अजय सिंह, डॉ डीएन जोशी, प्रकाश बिष्ट, रंजीत मटियानी ने शुभकामनाएं दीं हैं। अपनी क्रिकेट की सफर की शुरुआत डीडी छिम्वाल कॉर्बेट क्रिकेट एकेडमी से करने वाली नीलम को हेमा छिम्वाल, अतुल छिम्वाल, नीरज छिम्वाल, दीपक शर्मा, संजय पंत, नवीन जोशी, अरविंद चौधरी, मोहन बिष्ट, श्वेता माशीवाल, मानवेंद्र कडकोटी, फुटबॉल कोच जितेंद्र बिष्ट आदि ने भी बधाई दी है। नीलम की इस उपलब्धि पर रामनगर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लीग मैच नागपुर (महाराष्ट्र) में 19 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड को मणिपुर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गोवा, केरल से अपने मैच खेलने हैं। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नीलम अभी टीम के साथ हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी काशीपुर के प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा ले रही हैं।

नीलम भारद्वाज उत्तराखंड की प्रतिभाशाली क्रिकेटर है। वे इस से पहले भी सीनियर और अंडर-19 में बोर्ड ट्रॉफी खेल चुकी हैं। मालूम हो कि नीलम भारद्वाज अंडर-19 में उत्तराखंड के लिए प्रतिभाग कर चुकी हैं। नीलम दाएं हाथ की बल्लेबाज होने के साथ मध्यम तेज गेंदबाज और शानदार फील्डिंग के लिए जानी जाती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top