Nainital-Haldwani News

नैनीताल: 87 किलोमीटर लंबी सड़क होगी चौड़ी, कैंची धाम पहुंचना होगा आसान !

Ad

Ramnagar: Kainchi Dham: रामनगर से कैंची धाम की यात्रा अब और अधिक सुगम और तेज़ हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग को टू-लेन बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। रामनगर-बेतालघाट मार्ग की हालत सुधारने और उसे चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप, रामनगर के भंडारपानी से होते हुए तल्लीसेटी, अमेल, बेतालघाट, रतौड़ा, भुजान और खैरना के रास्ते कैंची धाम तक करीब 87 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसमें से 77 किलोमीटर हिस्सा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आएगा, जबकि अंतिम 10 किलोमीटर खैरना से कैंची धाम तक की सड़क का चौड़ीकरण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा किया जाएगा।

इस पूरे मार्ग पर सात नए पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे बरसात के दौरान भी यातायात में कोई रुकावट न आए। अभी यह सड़क लगभग 3.75 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 7.5 मीटर किया जाएगा ताकि इसे टू-लेन में बदला जा सके। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि पहले चरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top