Nainital-Haldwani News

नैनीताल: स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Ad

नैनीताल: जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्कूल टूर पर आए राजस्थान के स्कूली बच्चों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार बैलपड़ाव गेबुआ में राजस्थान माहेश्वरी पब्लिक स्कूल से नैनीताल घूमने आए स्कूली बच्चों की बस पलट गई। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन बच्चों के साथ ही एक टीचर घायल हो गये। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। बस हल्द्वानी की ओर आ रही थी ऐसा बताया जा रहा है।

साल के अंत में नैनीताल सैलानियों की पहली पसंद रहता है। लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं तो स्कूल भी बच्चों को लेकर टूर पर सरोवर नगरी पहुंचता है। पिछले दिनों में भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top