Nainital-Haldwani News

इंतजार खत्म और TESTING भी हुई पास,कुछ ही घंटों में शुरू होगा रानीबाग पुल

हल्द्वानी:रानीबाग पुल नए महीने की शुरू होते ही खुल जाएगा। एक सितंबर से यात्री इस पुल का लाभ ले पाएंगे। डबल लेन पुल के निर्माण के बाद जाम की समस्या से निजात मिलेगी। अक्टूबर 2020 में इस पुल का निर्माण शुरू किया गया था। बारिश के दिनों में पुराने पुल को लगातार क्षति पहुंच रही थी और कई बार उसे बंद करना पड़ा था। इसके अलावा कई बार ट्रैफिक को भी डायवर्ट करना पड़ रहा था जो यात्रियों के लिए सिर दर्द का विषय बन गया था।पुल भार परीक्षण में भी पिछले हफ्ते पास हो गया है। एक सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नए पुल का उद्घाटन करेंगे। आप बोल सकते हैं पुल के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। आगे पढ़ें…

सोमवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी अमृतपुर में जनता को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य भी इस दौरान मौजूद रहेंगी। विधायक ने कहा कि डबल लेन पुल के शुरू होने के बाद पर्यटक, स्थानीय लोगों के अलावा रोजाना आने-जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले निजी व सरकारी कर्मचारियों को भी फायदा होगा। केंद्र से 7.14 करोड़ रुपये स्वीकृत होने पर हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण कर रही थी। नवंबर 2020 में शुरू हुआ काम अप्रैल 2022 तक पूरा होना था जो की नहीं हो पाया।

To Top
Ad