Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना, रानीबाग पुल 7 घंटे के लिए रहेगा बंद, 10 दिन यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

Ad

नैनीताल- रानीबाग-भीमताल सड़क मार्ग पर रानीबाग में सेतु कार्य प्रगति पर है, इसलिए 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रातः10 बजे से सांय 05 बजे तक सड़क मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। इस अवधि में वाहन बायां ज्योलीकोट होते हुए आवागमन करेंगे। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस विभाग के अतिरिक्त लोनिवि विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक निर्धारित परिधान में उपस्थित रहते हुए वाहन चालको एवं यात्रियों का मार्ग निर्देशन भी करें।

ADVERTISEMENTS Ad

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्य सम्पादित कराये जाये। मार्ग में दिशा सूचक व रेडियमयुक्त नोटिस बोर्ड पर्याप्त संकेतक रानीबाग, भवाली, खुटानी एवं अन्य यथा आवश्यक स्थानों पर स्थापित किये जायें। मार्ग में कार्य करते समय समस्त सुरक्षा मानको का पालन किया जाये और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

प्रतिबन्धित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग वाहनों द्वारा किया जायेगा, इसके लिए अधिशासी अभियंता वैकल्पिक मार्ग (भवाली-ज्योलीकोट-रानीबाग) की सूचना मार्ग में नोटिस बोर्ड एवं अन्य माध्यमों से दी जाये। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबन्धित अवधि के अतिरिक्त मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top