Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त नहीं होगी, रेलवे ने आदेश वापस लिया

Ad

हल्द्वानी: रेलवे प्रशासन ने 24 सितंबर के आदेश को संशोधित किया है। इस फैसले से कुमाऊं के लोगों को राहत मिलेगी। रेलवे ने 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन नई दिल्ली एक्सप्रेस,14415 लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस, तथा 15014 काठगोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन को कोहरे के चलते 3 माह के निरस्त किया था, इसको लेकर जो आदेश जारी किए थे उन आदेशों को पुनः निरस्त करते हुए उक्त ट्रेनों को अब यथावत संचालन के पुन: आदेश जारी किये है।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के तहत अब रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा जबकि लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस अब अपने नियमित अंतराल पर संचालित होगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व रेल प्रशासन ने इन ट्रेनो को 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक बंद करने का आदेश घने कोहरे को देखते हुए जारी किया था। इसके अलावा 15707 कटिहार टू अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को भी अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया गया।

इस आदेश के बाद रेल यात्रियों को अपनी यात्रा विभिन्न रूप से टालनी पड़ी थी तथा अनेक लोगों ने अपने टिकट तक कैंसिल करा दिए थे लेकिन यह आदेश आने के बाद पर्यटकों एवं स्थानीय यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इज्जतनगर मंडल द्वारा मंडल की समस्त क्रू-लॉबीयों में 162 अत्याधुनिक एंटी-फॉग डिवाइस उपलब्ध करा दी गईं हैं, लेकिन इसके बावजूद इन ट्रेनों को मात्र कोहरे के कारण कैंसिल करना किसी को समझ नहीं आ रहा था। रेलवे का ये फैसला किसी के समझ से परे था। हल्द्वानी में कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे और सरकार को आड़े हाथों लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top