Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से ही चलेगी रानीखेत एक्सप्रेस, अब लालकुआं जाने की कोई जरूरत नहीं

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। आपको रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए अब 20 किमी दूर लालकुआं नहीं जाना पड़ेगा। लालकुआं के बजाय अब यह ट्रेन काठगोदाम से ही चलेगी। गौरतलब है कि दीपावली के मौके पर दिल्ली का सफर तय करने वालों को इससे राहत की सांस मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको याद दिला दें कि काठगोदाम-जैसलमेर विशेष ट्रेन (रानीखेत एक्सप्रेस) काठगोदाम से ही संचालित होती थी। मगर पिछले हफ्ते भारी बारिश के कारण आई आपदा ने इसके संचालन को प्रभावित किया था। हुआ ये था कि 18 अक्टूबर को गौला नदी से कटाव के चलते काठगोदाम रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन को नुकसान पहुंचा था।

जिसके बाद रेलवे ने इस ट्रेन का संचालन लालकुआं से करने का फैसला किया था। तब से लेकर अबतक यात्रियों को उक्त ट्रेन पकड़ने के लिए लालकुआं जाना पड़ रहा था। जिससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब रेलवे ने इस फैसले में बदलाव के आदेश जारी कर दिए हैं।

नई अपडेट के अनुसार एक बार फिर रानीखेत एक्सप्रेस काठगोदाम रेलवे स्टेशन से ही चलेगी। रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर एमआर आर्या ने जानकारी दी और बताया कि काठगोदाम-जैसलमेर विशेष ट्रेन 12 दिन बाद काठगोदाम स्टेशन पहुंची है। अब यह ट्रेन पहले की व्यवस्था के अनुसार ही संचालित होगी। काठगोदम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि ट्रेन रविवार को सुबह 5:05 पर काठगोदाम पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top