Entertainment

दीपिका और रणवीर की शादी का जानिए रामलीला फिल्म से कनेक्शन, यकीन मानिए चौंक जाएंगे आप

Ad

नई दिल्ली: पूरा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी की चर्चा कर रहा है। खबरों में भी राम-लीला की शादी सुर्खियां बनी हुई है। हर कोई शादी के बाद दोनों की पहली झलक देखने को बेताब है।

ADVERTISEMENTS Ad

 बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से कोंकणी रीति-रिवाज से मुताबिक बुधवार को इटली के लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोनों पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी करेंगी।

रणवीर-दीपिका ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखने की कोशिश की, बावजूद इसके वेडिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया से बचने के लिए रणवीर-दीपिका को काली छतरी का सहारा लेना पड़ा।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरफ से कोई भी ऑफिशियल तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं किया गया। कई मीडिया हाउसेस ने मौके पर तस्वीरें कैप्चर करने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए।

इन दोनों ही स्टार्स की शादी का उनकी पहली फिल्म से एक बड़ा कनेक्शन निकलकर सामने आ रहा है। बता दें कि साल 2013 में 15 नंवबर के दिन ही दोनों की फिल्म रामलीला बड़े पर्दे पर आई थी। ये पहला मौका था कि दोनों को दर्शकों ने एक साथ किसी मूवी में देखा था।

दोनों की केमिस्ट्री ने पूरे फिल्म जगत को अपना कायल बना दिया था और दोनों असली लाइफ भी पार्टनर बन गए। अपनी पहली फिल्म की 5वीं सालगिरह के दिन दोनों शादी के बंधन में बधने जा रहे है जो काफाी रोमांटिक लग रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top