Uttarakhand News

घर के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से सहमा उत्तराखण्ड

Ad

हल्द्वानी: बच्चियों और महिलाओं के प्रति अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर उत्तराखण्ड में मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया जिसने एक बार फिर इंसानिय को शर्मसार किया है। घटना ऊधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है। जहां 4 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले की जानकारी देते हुए सितारगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उकरौली गांव में परिजनों ने थाने में बच्ची से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है। संजय कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक आरोपी युवक घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के ही खेत में ले गया।  बच्ची को आरोपी ने पहले अगवा किया और फिर उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी बच्ची के गांव का ही है। पुलिस ने शिकायत के बाद छानबीन शुरू की और देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। कोर्ट में आरोपी के पेश करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top