Pithoragarh News

पिथौरागढ़ में शर्मसार करने वाली घटना,14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पकड़े गए सभी आरोपी

Ad

पिथौरागढ़: जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 14 साल की नाबालिग के साथ दुषकर्म के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। मार्च 2022 को शिवरात्रि के दिन पुलिस के पास पहुंचकर एक स्थानीय ने थाना जाजरदेवल में धारा- 365 आईपीसी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करवाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि पीडित मंदिर जा रही थी और उसके बाद घर नहीं लौटी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त गुमशुदा की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष जाजरदेवल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया और 6 मार्च 2022 को रावल गाँव क्षेत्र से नाबालिग को खोज लिया। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के पश्चात कोर्ट के समक्ष धारा- 164 सीआरपीसी के अन्तर्गत बयान दर्ज कराये गए। अपने बयानों में नाबालिग लड़की द्वारा बताया गया कि उसके साथ 4 लड़कों द्वारा दुष्कर्म किया।

इस दौरान उसे अपने साथ ही रखा। नाबालिग के बयानों के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 363/366ए/376डी/323/120बी आईपीसी की बढ़ोत्तरी की गयी तथा दिनांक 7 मार्च 2022 को पुलिस टीम द्वारा चारों आरोपियों 1. संजय कुमार उर्फ संजू (23 वर्ष) निवासी- ग्राम- गढ़कोट बिषाण, पिथौरागढ़ 2. नीरज कुमार (22 वर्ष) निवासी-रावल गाँव, पिथौरागढ़ 3. प्रकाश राम (22 वर्ष) निवासी-रावल गाँव, पिथौरागढ़ तथा 4. किशोर शर्मा (25 वर्ष) निवासी- बस्ते थाना, जाजरदेवल, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई जसवीर सिंह, मीनू गौतम, कां. सुरेन्द्र मनराल, गोपाल सिंह, अनन्त प्रसाद तथा चालक दिनेश गोबाड़ी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top