Uttarakhand News

आपकों ATM से मिलेगा राशन, उत्तराखंड में लगाई जाएंगी आधुनिक मशीनें

Ad

देहरादून: उत्तराखंड को राशन देने वाली आधुनिक मशीनें मिलने वाली हैं। इससे राशन की दुकान के बाहर लंबी लाइन नहीं देखेगी। अब राशन कार्डधारक रुपयों की तरह एटीएम मशीन से अपना राशन ले पाएंगे। इन मशीनों को सस्ता गल्ला दुकान पर लगाया जाएगा। विश्व खाद्य कार्यक्रम अन्नपूर्ति योजना के तहत उत्तराखंड में राशन एटीएम मशीन लगाई जाएंगी। उत्तराखंड को पहली बार में 60 अनाज एटीएम मंजूरी मिली है। इससे एक लाभ यह भी होगा कि राशन कार्ड धारक अपनी जरूरत के हिसाब से राशन ले पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक सभी जिलों के डीएसओं को अनाज एटीएम लगाने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विखाका ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मिले एटीएम की स्थापना में दिखाई गंभीरता के लिए राज्य की तारीफ भी की है। पहला एटीएम धर्मपुर में लगाया जा रहा है। इस पर खाद्व सचिव एवं आयुक्त ने कहा उत्तराखंड के लिए 60 अनाज एटीएम मशीने स्वीकृत हुई हैं। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मिले पहले अनाज एटीएम को इसी महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।

यह मशीने पूरी तरह से एटीएम की तरह की चलेगी। स्क्रीन पर ग्राहक के कोटे की पूरी जानकारी होगी और उन्हें केवल टच करना हगा। इससे ग्राहक के कोटे में कितना राशन बचा है ये भी आसानी से पता चल पाएगा। वहीं जिस तरह एटीएम से रुपए निकलते हैं उसी तरह राशन भी निकलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top