National News

CDS बिपिन रावत के हर दौरे पर उनके साथ यात्रा करती हैं पत्नी मधुलिका रावत, खास है वजह

बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत परिवार संभालने के साथ साथ एक और अहम जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। दरअसल वह आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष भी हैं।
Ad

नई दिल्ली: दोपहर को भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश ने पूरे देश को प्रार्थनाएं करने के लिए विवश कर दिया है। इस हेलिकॉप्टर में हादसे के वक्त सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे। हादसे के बाद से ही पूरे देश में सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

अभी तक जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के हाल चाल के बारे में किसी भी तरह का अपडेट सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत परिवार संभालने के साथ साथ एक और अहम जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। दरअसल वह आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष भी हैं।

गौरतलब है कि CDS की पत्नी होने के नाते उनका भी एक अहम पद होता है और ज्यादातर दौरों पर वो भी उनके साथ जाती हैं। आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन यानी AWWA की स्थापना 1966 में की गई थी, जिसमें सेना के पत्नियों, बच्चों और सेना कर्मियों के आश्रितों के कल्याण के लिए काम किया जाता है।

इस संस्था का उद्देश्य युद्ध में जान गंवाने वाले शहीदों की पत्नियों और आश्रितों की भलाई और सर्वागींण विकास करना भी है। मधुलिका रावत मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी रियासतदार कुंवर मृगेंद्र सिंह की दूसरी बेटी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया।

AWWA के अलावा मधुलिका कई तरह के समाज सेवा के कामों से जुड़ी रहती हैं। जिनमें कैंसर पीड़ितों के लिए मधुलिका रावत के कार्यों को काफी माना जाता है। इसके अलावा वह शहीदों की पत्नियों के जीवन यापन, विकास के लिए कई तरह के कार्यक्रम संचालित कर रही थी। मधुलिका रावत विकलांग बच्चों की मदद करने की जिम्मेदारी भी उठाती हैं।

बता दें कि इसी साल आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर मधुलिका रावत की अगुवाई  में AWWA की तरफ से सेना जल लॉन्च किया गया था। जिससे सीधे तौर पर विदेशी कंपनियों के बजाय भारत में निवेश बढ़ेगा।

जिसका पैसा शहीदों के बच्चों की पढ़ाई में लगाया जा सके। आज दोपहर सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद से अबतक मधुलिका रावत व बिपिन रावत को लेकर जानकारी नहीं मिली है। पूरा देश ये दुआ कर रहा है कि वह दोनों सुरक्षित हों।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top