Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में रिकॉर्ड बारिश, अगले तीन दिन टेंशन और बढ़ सकती है…

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार की रात से प्रदेश के कई जिलों, शहरों व ग्रामीण इलाकों में बारिश लगातार बनी हुई है। जनजीवन पर भी इसका गहरा असर देखने को मिला है। हल्द्वानी में तो रिकॉर्ड बारिश हुई है। किसी भी समय बारिश नहीं रुकी है। गति भी एक समान बनी हुई है। ऐसे में अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी तीन दिन टेंशन और भी बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 12 अक्टूबर तक राज्य में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं। आज भी कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है।

इतना ही नहीं बल्कि 10 अक्टूबर को भी नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 11 अक्टूबर को भी राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं और 12 अक्टूबर को भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण पहाड़ों को जाने वाले कई राजमार्ग व नेशनल हाईवे भी बंद हैं। चंपावत टनकपुर मार्ग हो या फिर पर्वतीय जिलों के अन्य मार्ग, कई रास्ते बंद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top