Uttarakhand News

उत्तराखंड पेपर लीक मामला…अब प्रवक्ता परीक्षा की भी जांच होगी, पढ़ें

Ad

UKPSC Paper Leak Case: राज्य के भविष्य यानी युवाओं के लिए मौजूदा परिस्थितियां काफी ज्यादा दुखद हैं। एक के बाद एक भर्ती परीक्षा मामलों के घोटालों के सामने आने के बाद से सरकारी कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आयोगों पर बातें हो रही हैं। अब पहले पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामला हुआ। वहीं, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की एई, जेई और प्रवक्ता परीक्षाओं की भी जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई गई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से राज्य भर में हंगामा है। कई और भर्तियों पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं। बीती 13 जनवरी को ही आयोग ने एसटीएफ से अन्य परीक्षाओं के संबंध में भी बात की थी। हालांकि, एसटीएफ ने फॉरेस्ट गार्ड व पुलिस भर्ती को क्लीन चिट दी थी।

मगर पीसीएस मेंस, एई, जेई और प्रवक्ता भर्ती परीक्षाओं को लेकर भी अभ्यर्थियों की ओर से निरंतर सवाल उठाए जा रहे थे। जिसपर आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि में परिवर्तन करते हुए नए प्रश्न पत्रों से यह परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया था। एई और जेई परीक्षाओं को लेकर एसएसपी से जांच कराने का निर्णय लिया था।

बता दें कि अब लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती को लेकर पुलिस जांच कराए जाने की बात कही है। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि एई और जेई परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाना है। साथ ही इन दोनों परीक्षाओं की गहन जांच एसएसपी के स्तर से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, पुलिस जांच में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर भी तथ्य सामने आ जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top