Uttarakhand News

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 6 और 7 जुलाई को उत्तराखंड में हो सकती है भारी बारिश

Ad

Uttarakhand news: Red alert issued: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों में भी भारी बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते कई मार्ग बाधित हो गए हैं। और एक बार फिर मौसम विभाग ने आने वाले 24 से 48 घंटे के लिए एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है। ( Red alert issuued in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें तो 6 और 7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र के अधिकांश जिलों में इन दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही गढ़वाल के अधिकांश हिस्सों में भी इस दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आम लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है । खासकर 24 से 48 घंटे के बीच फिलहाल आवागमन अगर जरूरी हो तभी करें अन्यथा सुरक्षित स्थान पर ही पर रहे। इसके साथ ही भारी बारिश के चलते नदी नाले इन दिनों उफान पर है उसको लेकर भी मौसम विभाग ने नदी नालों के आसपास जाने से बचने की लोगों से अपील की है। उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी को तमाम जिला प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। ( Heavy rainfall in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top