Uttarakhand News

उत्तराखंड: 22 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सोच समझकर ही घर से निकलें

Ad

Uttarakhand news: Weather Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण लोगों के घरों और सड़कों में पानी भर रहा है। जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में सोमवार 22 जुलाई को भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तीन जिलों के लिए रेड, चार में ऑरेंज और तीन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ( Rainfall alert in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक 25 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। यहां पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी में भारी बारिश और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं इन दिनों बाढ़, भूस्खलन, भू-कटाव और भू- धंसाव साव जैसे हालात पैदा होने की आशंका जताई गई है। ( Red, Orange and yellow alert issued in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top