Nainital-Haldwani News

कैंची धाम के लिए दो बायपास, जाम की समस्या का निकला हल !

Ad

Kaichi Dham: Uttarakhand: Nainital: प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल कैंची धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भारी भीड़ के चलते यहां अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने जानकारी दी कि कैंची धाम क्षेत्र में ट्रैफिक को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए दो महत्वपूर्ण बायपास सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से एक बायपास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। इस बायपास में लगभग 300 मीटर लंबी एक टनल (सुरंग) का भी निर्माण प्रस्तावित है, जो पहाड़ी रास्तों से बचाते हुए यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा।

इसके अलावा दूसरी बायपास सड़क परियोजना भवाली सैनिटोरियम से लेकर रति घाट तक बनाई जाएगी। इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। दोनों प्रोजेक्टों को लेकर विभाग की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है और संबंधित एजेंसियों को जल्द से जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. पांडे ने आश्वासन दिया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में काफी बेहतर हो जाएगी। इससे न केवल तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top