Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों को राहत, अतिक्रमण पर जारी नोटिसों पर लगी रोक

Ad

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार को हल्द्वानी आगमन के दौरान सांसद अजय भट्ट और मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में रकसिया और देवखड़ी नाले के किनारे बसे इलाकों में अतिक्रमण के नाम पर जारी किए गए नोटिसों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्ञापन में बताया गया कि दमुवाढूंगा, सुभाष नगर, आवास विकास और भगवानपुर जैसे क्षेत्रों में कई परिवार पिछले 40 से 50 वर्षों से रह रहे हैं। प्रशासन की ओर से हाल ही में इन लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं…जिससे स्थानीय निवासियों में डर और तनाव का माहौल है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन नोटिसों पर फिलहाल रोक लगाई जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनभावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा और कोई भी फैसला लोगों की चिंता और भलाई को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि इन क्षेत्रों में रहने वाले अधिकतर लोग अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत और नैनीताल जैसे पर्वतीय जिलों से वर्षों पहले रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में आकर बसे हैं। अब इन्हें विस्थापन की आशंका सता रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top