Uttarakhand News

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल

Ad

नई दिल्ली: एक दिन बाद ही उत्तराखंड में नए राज्यपाल की नियुक्ति हो गई है।रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने असम, नागालैंड, पंजाब और तमिलनाडु में भी राज्यपाल नियुक्त किया है। उत्तराखंड में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद बेबी रानी मोर्या ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सेना के रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाकर भाजपा उत्तराखंड के लोगों के बीच पहुंचना चाहती है। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोग सेना में भर्ती होते हैं। सरकार ने रिटायर अधिकारी को राज्यपाल बनाना मास्टर स्ट्रोक कहा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  भाजपा बेबी रानी मौर्य को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top