Uttarakhand News

सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों को बचाने वाले को उत्तराखंड पुलिस देगी एक लाख का इनाम

Ad

देहरादून: राज्य भर में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कहीं न कहीं दुर्घटना में लोग गंभीर रूप से जख्मी हो रहे या फिर उनकी जानें चली जा रही है। वहीं अब उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को पुलिस ने एक लाख रुपये तक का ईनाम देने की योजना बनाई है। इसके लिए रोड सेफ्टी फंड के तहत दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यातायात निदेशक केवल खुराना के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं के शुरुआती कुछ मिनटों में घायल को इलाज मिलना बेहद जरूरी है, इसलिए हम चाहते हैं कि जन सामान्य ऐसे नाजुक क्षण पर आगे आए और पुण्य कमाने के साथ, एक लाख रुपये तक का पुरस्कार भी पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को हर तीसरे माह में जिलास्तर पर सर्टिफिकेट और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:बागेश्वर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़े:टीवी एक्टर ने लूटे शिक्षिका के जेवर,उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी को मुंबई से खोज निकाला

यातायात निदेशक केवल खुराना के अनुसार केंद्र सरकार लगातार सड़क सुरक्षा के तहत आम लोगों को घायलों की मदद के लिए प्रेरित करने पर जोर दे रही है। जिसके चलते यह योजना बनाई गई है। इस पर शासन के साथ भी विचार विमर्श हो चुका है। बता दें हादसों में घायल होने वाले लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नेटवर्क की अपनी सीमाएं हैं। जबकि दुर्घटना के समय बड़ी संख्या में लोग मौके पर होते हैं, जो कानूनी झंझटों से बचने के लिए मदद को सामने नहीं आते। हालांकि उत्तराखंड पुलिस ऐसे लोगों को कानूनी संरक्षण प्रदान कर चुकी है। इसके तहत सभी थाने, चौकियों को ऐसे लोगों से बार-बार पूछताछ न करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा लोग मदद को आगे नहीं आते। इसके चलते यातायात पुलिस घायलों की मदद करने वालों को प्रेरित करने के लिए नकद पुरस्कार की योजना बना रही है।

यह भी पढ़े:हल्द्वानी का मामला:रसोई गैस के सिलेंडर में गैस की जगह निकला पानी,45 लोगों के साथ हुआ धोखा

यह भी पढ़े:हल्द्वानी:पिछले 12 दिन से गायब है महिला, पांच वर्षीय बेटे के साथ गई थी बाजार,पुलिस की कोशिश जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top