Pauri News

गमगीन माहौल में पंचतत्व में विलीन हुए राइफलमैन लोकेंद्र, हर आंख हुई नम

Rifleman Lokendra
Ad

पौड़ी (कोटद्वार): गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया में हार्ट अटैक से शहीद हुए राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह श्रीनगर के अलकेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया। 26 वर्षीय लोकेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण, दोस्त और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। घाट पर हर आंख नम थी और माहौल गमगीन।

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी जिले की तहसील श्रीनगर के गांव कटाखोली, पट्टी चलणस्यूं के रहने वाले लोकेंद्र प्रताप आठ साल पहले गढ़वाल राइफल्स की 21वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। इस समय उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी, लेकिन पिछले हफ्ते प्रशिक्षण के लिए कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया आए हुए थे।

रविवार रात खाना खाने के बाद लोकेंद्र सोने चले गए। सोमवार सुबह जब वह नहीं उठे तो साथी सैनिक उन्हें देखने पहुंचे। उस वक्त वह अचेत अवस्था में मिले। तुरंत उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता, भाई-भाभी और अन्य परिजन आर्मी कैंप पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रविवार रात को ही लोकेंद्र ने घर पर बात की थी और सब कुशल बताया था। दुख की बात यह भी है कि बीते आठ जून को ही लोकेंद्र की शादी हुई थी।

गांव में भी शोक की लहर है। लोगों ने नम आंखों से लोकेंद्र को अंतिम विदाई दी और ईश्वर से परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top