Chamoli News

गढ़वाल राइफल के राइफलमैन मोहित राणा का IMA में चयन, अब बनेंगे सेना में ऑफिसर

Ad

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जनपद के पोखरी ब्लॉक के खन्नी गांव से ताल्लुक रखने वाले मोहित सिंह राणा ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन में राइफलमैन के पद पर कार्यरत मोहित ने प्रयागराज के 19 SSB सेंटर से चयनित होकर भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में अधिकारी प्रशिक्षण के लिए प्रवेश पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करने वाले मोहित ने पहले दो बार मेरिट सूची में जगह नहीं बना पाने के बावजूद हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। उनकी इस सफलता से न केवल उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है…बल्कि पहाड़ के युवाओं के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

मोहित का परिवार भी देशसेवा और शिक्षा से जुड़ा हुआ है। उनके पिता चंद्र मोहन सिंह राणा गढ़वाल राइफल्स की 10वीं बटालियन में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। मोहित वर्तमान में देहरादून के नथुवाला क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। उनके ताऊ और मामा शिक्षक हैं…जिन्होंने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मोहित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, यूनिट के कमांडिंग अफसर कर्नल अमित कुमार डिमरी (शौर्य चक्र), साथियों और मार्गदर्शक कमांडर विकास यादव (LWS SSB Academy, नई दिल्ली) को दिया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से पहाड़ों से भी ऊंचे लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top