Sports News

कमाल है उत्तराखंड, टी-20 में सबसे तेज शतक और फिफ्टी का रिकॉर्ड पहाड़ के युवाओं के नाम

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान पर उत्तराखंड के युवाओं ने खूब नाम कमाया है। ऋषभ पंत के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद उत्तराखंड के क्रिकेटरों की चर्चा अब देश में भी होने लगी है। युवाओं के टैलेंट ने सभी का ध्यान उत्तराखंड की क्रिकेट की ओर खींचा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले अभय नेगी रणजी ट्रॉफी में शानदार खेल दिखा रहे हैं। नेगी ने मेघालय के लिए खेलते हुए साल 2019-2020 सीजन में खेलते हुए 14 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर दी थी जो आज इस टूर्नामेंट का रिकॉर्ड है। वैसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी उत्तराखंड के युवाओं को खूब रास आती है। अभय नेगी के अलावा ऋषभ पंत के नाम भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नयाब रिकॉर्ड दर्ज है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ पंत ने साल 2017-2018 घरेलू सीजन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों में शतक जड़ दिया था।पंत ने महज 32 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंद की नाबाद 116 रन की पारी में 12 छक्के और 8 चौके लगाए। टी-20 मैच में सबसे कम गेंद में शतक बनाने के मामले में पंत सिर्फ वैस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल से पीछे है। गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2013 के मैच में पुणे वारियर्स के खिलाफ यह कारनामा महज 30 गेंद में पूरा किया था। 

वैसे आईपीएल के एक रिकॉर्ड में भी उत्तराखंड के खिलाड़ी का नाम ही दर्ज है। साल 2009 सीजन में मनीष पांडे ने डेकन चार्जर्स के खिलाफ शतक जड़ा था और आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय है। उत्तराखंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन ने छाप छोड़ रहे हैं हालांकि फैंस को अभी भी इंतजार है कि राज्य की टीम से खेलने वाला कोई खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top