Sports News

टीम इंडिया में ऋषभ पंत की जगह खतरे में है ? सैमसन को ना खिलाने पर भड़के दिग्गज

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में T20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद से ही सीनियर खिलाड़ी आराम पर हैं। मगर दो खिलाड़ी जो सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, वह है ऋषभ पंत और संजू सैमसन। एक तरफ ऋषभ पंत लगातार इंटरनेट पर ट्रोल हो रहे हैं तो वहीं संजू सैमसन के पक्ष में पूरा सोशल मीडिया खड़ा नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

कई सारे दिग्गज भी ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को खिलाने की राय टीम मैनेजमेंट को दे चुके हैं। अब न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी साइमन डोल भी ऋषभ पंत के खिलाफ खड़े नजर आए हैं। उन्होंने कहा ऋषभ पंत ने 30 गेम खेले हैं और उनका औसत केवल 35 का है। लेकिन संजू ने 11 मैचों में ही 60 की औसत से रन बनाए हैं। ऐसे में वह एक मौका डिजर्व करते हैं।

इससे पहले पूर्व भारतीय ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत भी ऋषभ पंत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लेने की राय दे चुके हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि थोड़ा इंतजार करो, जाकर घरेलू क्रिकेट खेलो। बता दें कि हाल के समय में पंत और संजू सैमसन को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी हंगामा करते दिखे हैं। फैंस का कहना है कि खराब परफॉर्मेंस के बाद भी पंत को टीम में शामिल किया जाता रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top