Sports News

घायल होने के बाद ऋषभ पंत का पहला इंटरव्यू, मैं सबको खुश करने के लिए वापस आऊंगा

Ad

हल्द्वानी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ चल रही है। पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के हीरो ऋषभ पंत चोट की वजह से बाहर है। ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को एक्सिडेंट हो गया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और तब से मैदान से बाहर है। ऋषभ पंत को काफी चोट आई थी और ऐसे में कहा नहीं जा सकता कि वह मैदान पर कब वापसी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ पंत को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और वह लगातार अपने हाल के बारे में फोटो के माध्यम से फैंस को बताते हैं। इस बीच पंत ने एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया है और बताया कि एक्सीडेंट के बाद से उनका जिंदगी को देखने का नजरिया बदल गया है।

ऋषभ पंत ने कहा, “मैं अब काफी बेहतर हूं और रिकवरी कर रहा हूं। उम्मीद है कि भगवान की कृपा और मेडिकल टीम के सहयोग से मैं जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाऊंगा।” पंत ने ये भी कहा कि इस एक्सिडेंट के बाद उनका नजरिया बदला है। अब मैं अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद लेना चाहता हूं। आज हर कोई कुछ खास हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है लेकिन हम उन छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना भूल गए हैं जो हमें हर दिन खुशी देती हैं।”

ऋषभ पंत ने बताया कि मैं क्रिकेट को कितना मिस करता हूं क्योंकि मेरा जीवन इसके चारों ओर घूमता है, लेकिन मेरा ध्यान पैरों पर खड़े होने पर है। आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा, “मैं खुश और बेहद आभारी हूं कि मेरे आसपास इतने सारे शुभचिंतक लोग हैं। मेरे फैंस के लिए मेरा संदेश यही होगा कि भारतीय टीम और दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करें और अपना प्यार भेजते रहें। मैं जल्द ही फिर से सबको खुश करने के लिए वापस आऊंगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top