Uttarakhand News

अच्छी खबर, IPL में हो सकती है सबके चहेते ऋषभ पंत की वापसी

Ad

Rishabh Pant IPL: दिसंबर महीने के आखिर में सड़क हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की वापसी से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। ऋषभ पंत आगामी आईपीएल सीजन में वापसी कर सकते हैं। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बयान दिया है। जिसके बाद ऋषभ पंत के चाहने वालों में बहुत ही हर्ष का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईसीसी रिव्यू में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली की टीम के हेड कोच पोंटिंग ने कहा कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी पेंड़ों पर नहीं उगते। हम उनकी जगह खिलाड़ी खोज रहे हैं। इस दौरान पोंटिंग ने ऋषभ के व्यवहार की भी तारीफ की। कप्तान होने के नाते उनका जो रवैया और मुस्कान है, जिसे हम बहुत पसंद करते हैं।

पोंटिंग का कहना था कि पंत वास्तव में यात्रा करने और टीम के आसपास रहने में सक्षम है, तो मैं चाहता हूं कि वह सप्ताह के सातों दिन डगआउट में मेरे साथ बैठें। रिकी पोंटिंग खेमे में ऋषभ को चाहते हैं। बता दें कि ऋषभ पंत फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी के सफल होने की जानकारी दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top