Sports News

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर, ऋषभ पंत की हुई वापसी और फिर से बने अपनी टीम के कप्तान…

Ad

Sports News: Rishabh Pant: IPL 2024: 30 दिसंबर 2022 को देर रात जिला हरिद्वार में हुई भयानक कार दुर्घटना से बाल-बाल बचे थे ऋषभ पंत। एक्सीडेंट से पहले बांग्लादेश दौरे में भारत को जीत दिलाने के लिए पंत ने अपनी भूमिका निभाई थी। 2021 में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने ऋषभ पंत को 2023 में टूर्नामेंट से बाहर बैठना पड़ा था। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर ने संभाली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

लेकिन इस बार दावा किया जा रहा है कि ऋषभ पंत डीसी के कप्तान के रूप में क्रिकेट के मैदान में वापसी कर सकते हैं। अपने अनोखे अंदाज़ से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेने वाले ऋषभ पंत के फैंस इस निर्णय से उत्साहित हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन और जीत प्रतिशत में सुधार आया है। जिसकी पुष्टि यह आंकड़े भी करते हैं। ऋषभ पंत कि कप्तानी में दिल्ली ने 28 मैच खेले हैं जिसमें से दिल्ली के खाते में 17 जीत आई हैं। टीम के साथ-साथ विकिटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने कप्तान के रूप में 3 अर्ध शतक भी अपने नाम किए हैं।

आपको बता दें कि अपनी अलग ही तकनीक से खेलने वाले पंत के नाम IPL में एक शानदार शतकीय पारी भी है। अब तक IPL में 15 अर्धशतक जड़कर 147.97 कि स्ट्राइक रेट से 2,838 रन बना चुके हैं पंत। और एक साल के लम्बे अंतराल के बाद वापसी करने जा रहे हैं। हालही के एक इंटरव्यू में एक्सीडेंट के बाद BCCI से मिले समर्थन, डॉक्टरों के उपचार और अपने खेल प्रशिक्षक द्वारा उनके लिए दिन-रात की गई मेहनत को पंत ने पूरा श्रेय दिया।

एक साल बाद 2024 के IPL में वापसी करने जा रहे भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत दोबारा भारतीय टीम में वापसी कब करेंगे यह सवाल अभी भी बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top