Dehradun News

उत्तराखंड से आदित्य रयाल का हुआ भारतीय राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज में चयन

Ad

Uttarakhand: Aditiya Rayal: RIMC: देश में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां पढ़ने का सपना सैंकड़ो बच्चे देखते हैं। स्कूल भविष्य के बच्चों को तैयार करते हैं। उन्हीं में से एक है देहरादून स्थित भारतीय राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज जिसकी स्थापना साल 1922 में हुई थी। स्कूल में प्रवेश के लिए साल में दो बार परीक्षा होती है। जून तथा दिसंबर में इसकी प्रवेश परीक्षा होती है। दिसंबर में हुई परीक्षा में तीर्थनगरी ऋषिकेश के आदित्य रयाल को कामयापबी मिली है। उत्तराखंड से चयन होने वाले आदित्य एकमात्र छात्र हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज में  25 छात्र तथा 5 छात्राओं का चयन पूरे भारत से किया जाता है। उत्तराखंड राज्य से इसमें प्रवेश के लिए मात्र एक छात्र का चयन होता है। आदित्य रयाल ने वह एकमात्र छात्र बनकर तीर्थनगरी का नाम पूरे देश में रोशन किया है। आदित्य ने कहा कि भारतीय सेना में अधिकारी बना बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। आदित्य रयाल के पिता मनोहरी लाल रयाल सेना में हैं जबकि माता अंजना रयाल एक शिक्षिका हैं।

आरआइएमसी में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा होती है। इसमें अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान की परीक्षा होती है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का बौद्धिक ज्ञान और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार होता है। ऋषिकेश के आदित्य रयाल ने लिखित, बौद्धिक ज्ञान और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार सफलतापूर्वक RIMC में प्रवेश पाया है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआइएमसी) के जनवरी- 2025 सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा एक जून-2024 को आयोजित की जाएगी। देहरादून स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top