Almora News

अल्मोड़ा वाकई टैलेंट की खान है…अब ऋतिक नेशनल टेलीविजन पर दिखेंगे

Ad

अल्मोड़ा: प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अब बहुत जल्द अल्मोड़ा का एक प्रतिभाशाली युवा रियलिटी शो पर नजर आने वाला है। साल 2019 में मिस्टर कुमाऊं बने रितिक राज का चयन एमटीवी के शो लव एंड वार के लिए हो गया है। इसको शूटिंग भी हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ऋतिक राज अल्मोड़ा के राजपुरा के निवासी हैं। उन्होंने साल 2021 में रोडीज के लिए भी ऑडिशन दिया था। मगर तब उनका चयन नहीं हो सका था। अब ऋतिक का चयन एमटीवी के ही शो लव एंड वार के लिए हुआ है। सोमवार से इस शो की शुरुआत होगी और रात 12 बजे यह शो प्रसारित होगा।

गौरतलब है कि साल 2019 में आयोजित हुई मिस्टर एंड मिस कुमाऊं प्रतियोगिता में ऋतिक राज ने खिताब जीता था। जबकि प्रकृति लटवाल मिस कुमाऊं बनी थी। बेटे की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। साथ ही घर परिवार में भी जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top