Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: ऊंचापुल की रितिका जोशी का अमृतसर में कमाल, ताइक्वांडो में जीता गोल्ड

हल्द्वानी: ऊंचापुल की रितिका जोशी का अमृतसर में कमाल, ताइक्वांडो में जीता गोल्ड
Ad

हल्द्वानी: बेटे भाग्य तो बेटियां सौभाग्य से होती हैं। ये कहावत हर किसी ने सुनी होगी। लिहाजा अब तो देवभूमि की बेटियां मेहनत से अपना भाग्य लिख रही हैं। हल्द्वानी की बेटी रितिका जोशी (Haldwani Ritika Joshi) ने शहर का नाम रौशन किया है। रितिका ने अमृतसर में आयोजित इंटर कॉलेज ताइक्वांडो टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी ऊंचापुल (Haldwani Unchapul) निवासी रितिका जोशी ने साल 2014 से ताइक्वांडो खेलना शुरू किया था। हालांकि 2019 के बाद दो साल तक रितिका को खेल से दूर रहना पड़ा। इसका कारण उनको होने वाली मेजर इंजरी रही। बहरहाल अब बेटी ने दो साल बाद ताइक्वोंडो खेलने की शुरुआत करते ही हल्द्वानी का नाम रौशन कर दिखाया है।

दरअसल गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (Gurunanak Dev University) द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 19 कुल कॉलेजों ने भाग लिया था। प्रतिभागियों में हल्द्वानी की रितिका जोशी भी शामिल थीं। रितिका ने 73 किलोभार से अधिक वजन वाली कैटेगरी (category) में प्रतिभाग किया था। जिसमें रितिका जोशी ने सबको पछाड़ कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

लोहरियासाल तल्ला ऊंचापुल में रहने वाली रितिका जोशी के पिता हेम चंद्र जोशी व माता हंसा जोशी भी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। रितिका बताती हैं कि वह अभी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी (All India Inter University) के लिए तैयारी कर रही हैं। जिसमें पूरे देश से करीब 150 यूनिवर्सिटी के प्रतिभाग करने की संभावना है। हल्द्वानी की इस बेटी को हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। वाकई रितिका ने शहर के साथ पूरे जिले का नाम रौशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top