Election Talks

भाजपा ने नहीं काटा सिटिंग विधायक का टिकट, दूसरी जगह से दिया मौका

Ad

देहरादून:भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची में 59 प्रत्याशियों के नाम दिए थे। 10 सीटिंग विधायकों के टिकट काटे गए थे और दूसरी सूची में एक विधायक की वापसी हो गई है। पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री ऋतु खंडूरी को विधायक होते हुए भी टिकट नहीं दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

वह साल 2017 में यमकेश्वर विधानसभा सीट जीती थी। यमकेश्वर में खड़ूड़ी की जगह पूर्व ब्लाक प्रमुख रेणु बिष्ट को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन दूसरी सूची में ऋतु खंडूरी को भाजपा ने कोटद्वार से प्रत्याशी बनाया है। इस तरह से उनकी वापसी हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में ऋतु खंडूरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरीं बिष्ट को 8,982 मतों के अंतर से पराजित किया था।

भाजपा ने 2017 में जीते 20 फीसदी विधायकों का टिकट काट दिया है। इस लिस्ट में द्वाराहाट से महेश नेगी, थराली से मुन्नी देवी, खानपुर सीट से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, अल्मोड़ा से रघुनाथ सिंह चौहान, कर्णप्रयाग से विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, पौड़ी से विधायक मुकेश कोली, गंगोलीहाट से मीना गंगोला, काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा, लालकुआं नवीन दुम्का, रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल,झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल का नाम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top