Nainital-Haldwani News

बैलपड़ाव की रिया खनायत ने NEET में पाया पहला स्थान, फिर बढ़ा नैनीताल का मान

Ad

नैनीताल: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम विगत दिनों घोषित कर दिया गया। जिसमें नैनीताल बैलपड़ाव की रिया खनायत ने प्रदेश में टॉप किया है। जबकि रिया को पूरे देश में 77वीं रैंक मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टाप किया है। रिया के अलावा अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की। नीट परीक्षा में उत्तराखंड के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है।

रिया खनायत की बात करें को वह मूल रूप से ग्राम बैलपड़ाव नैनीताल की रहने वाली हैं। हालांकि उनका वर्तमान निवास नई बस्ती क्लेमेनटाउन में हैं। रिया ने 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन से करने के बाद साल 2021 में आकाश बायजुस में एक साल कोचिंग की।

रिया के पिता रिटायर्ड आनररी कैप्टन पुष्कर सिंह खनायत और माता कला खनायत बेटी की इस उपलब्धि से गदगद हैं। बता दें कि रिया के बड़े भाई राजेंद्र सिंह खनायत भी बीटेक के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंज के 16929 उम्मीदवारों में से 9753 बच्चे सफल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top