Uttarakhand News

स्कूल को लेकर अभिताभ बच्चन से भिड़ गया नैनीताल का नितिन , वीडियो वायरल

नई दिल्ली: नैनीताल को सदियों से शिक्षा का हब कहा जाता है। बड़े-बड़े सितारे यहां पढ़ने आते है। सेंट जोसफ, शेरवुड, अम्टूल्स, सेंट मेरी जैसी कई स्कूल के नाम देश ही नहीं विदेशों में भी शुमार है। अब हर स्कूल का दूसरे स्कूल से 36 का अंकाड़ा रहता ही है। स्पोर्ट्स में तो ये अस्तित्व की लड़ाई बन जाता है। नैनीताल में फुटबॉल को लेकर सभी स्कूलों में खासा क्रेज रहता है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी नैनीताल से ही शिक्षा प्राप्त की। वो नैनीताल के शेरवुड स्कूल से पढ़े। नैनीताल की यादे आज भी अमिताभ के दिल में ताजा है कई बार वो बड़े मंच पर भी इसे उजागर कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन शेरवुड कॉलेज, नैनीताल के छात्र रहे हैं। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से की थी। पढ़ाई में भी वे काफी अव्‍वल थे और कक्षा के अच्‍छे छात्रों में उनकी गिनती होती थी। कहीं ना कहीं ये गुण उनके पिताजी से ही आए थे क्‍योंकि वे भी जानेमाने कवि रहे थे। उन्होंने साल 1958 में शेरवुड से पढ़ाई पूरी की।

वहीं आरजे नितिन कक्कड़ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान स्कूल के मुद्दे पर अमिताभ और नितिन भिड़ गए। ये तू-तू मै-मै केवल मजाक में थी। बता दे कि निति कक्कर मुम्बई में आरजे है और वो नैनीताल के रहने वाले है। उन्होंने सेट जॉसफ से अपनी पढ़ाई की। इंटरव्यू के दौरान दोनों अपने स्कूल की अच्छाई कर रहे थे। नितिन ने कहा कि हमारा स्कूल फुटबॉल में अमित जी के स्कूल को बुरी तरह से हराता था। अमिताभ कहा चुप रहने वाले थे उन्होंने कहा कि हमारा स्कूल शेरवुड बॉक्सिंग में सेंट जोसफ के छक्के छुड़ा देता था। 

https://www.facebook.com/radiowalanitin/videos/2007731439256429/

To Top