Nainital-Haldwani News

ज्योलीकोट में सड़क धंसने से नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे बंद,भारी वाहनों के लिए बंद है रानीबाग पुल

Ad

हल्द्वानी: बारिश से पहाड़ों पर आफत हो जाती है। इस बार भी जगह-जगह भूस्खलन व सड़क धंसने की खबरें सामने आ रही हैं। नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भी सड़क धंस गई है। जिस कारण आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल-हल्द्वानी हाइवे सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले हाइवे में से एक है। एक तो स्थानीय लोगों का आना जाना हमेशा रहता है। दूसरा पर्यटकों के कदम भी लगातार यहीं से हो कर गुजरते हैं। इस कारण रोड हमेशा चलता रहता है।

मगर शनिवार सुबह अत्याधिक बारिश के कारण डॉन बॉस्को स्कूल के पास नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस के मीडिया सेल द्वारा ये जानकारी दी गई है।

हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध

बहरहाल इस घटना के बाद वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। जनता से अपील की गई है कि सड़क के खुलने तक अपने वाहनों के साथ इस रास्ते पर ना आएं। साथ ही नहीं नैनीताल पुलिस का सहयोग करें। नैनीताल जिले में बारिश लगातार परेशानी खड़ी कर रही है। पिछले दिनों से लगातार हो रहे भूस्खलन से वीर भट्टी पुल बीच बीच में बंद हो रहा है। इसके अलावा भीमताल जाने वाला रानीबाग पुल से भारी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। शुक्रवार को रानीपोखरी पुल भी टूटा है। वहीं चंपावत जिले में भी भूस्खलन के चलते हाइवे बंद है। इस बार की बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया है। कुछ क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर के गिरने से जान माल का नुकसान भी हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top