Sports News

क्रिकेट खेलने देहरादून पहुंच रही है भारतीय टीम, इंग्लैंड और बांग्लादेश से होगा मैच

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के लोगों को क्रिकेट के भगवान यानी पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर को देखने का मौका है। सचिन देहरादून के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे। दरअसल सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 Road Safety World Series 2022 का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। इस बार टूर्नामेंट में इंग्लैंड, बांग्लादेश , भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय टीम के दो मुकाबले देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Road Safety World Series 2022 Match in Dehradun) में खेले जाएंगे। बता दें कि टूर्नामेंट का आगाज 10 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम से होगा जबकि टूर्नामेंट के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे। देहरादून में 21, 22, 23, 24 और 25 सितंबर को मैच खेले जाएंगे।

शेड्यूल पर डाले नजर

21 सितंबर को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के टीमों के बीच मुकाबला होगा।
22 सितंबर को भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा।
23 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच होगा।
24 सितंबर को इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड के बीच मैच होगा।
25 सितंबर को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा।
25 सितंबर को ही ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा।
तो अगर आप भी क्रिकेट के शौकीन हैं और सचिन, सहवाग, ग्लेन मैकग्रा समेत दुनियाभर के तमाम दिग्गजों को देहरादून में देखना चाहते हैं तो 21 सितंबर से तैयार रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top