Dehradun News

चारधाम से लेकर बॉर्डर तक सड़कें तैयार, गडकरी ने बताया विकास का रोडमैप

Ad

NitinGadkari | RoadTransport | HighwayProjects | UttarakhandDevelopment | Dehradun | Infrastructure | CharDhamProject :केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने उत्तराखंड में चल रही विकास परियोजनाओं का विस्तृत खाका पेश करते हुए कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य के विकास को नई रफ्तार देगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर काम चल रहा है। गडकरी ने कहा कि सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किमी छह लेन सड़क का उद्घाटन जून में किया जाएगा। वहीं 1650 करोड़ रुपये की लागत से पांवटा साहिब से देहरादून फोरलेन मार्ग अगले महीने तक शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने जानकारी दी कि हरिद्वार में 1600 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा ग्रीन फील्ड बाईपास अक्टूबर 2026 तक पूरा होगा…जिससे हरिद्वार और ऋषिकेश में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। साथ ही 1100 करोड़ रुपये की लागत से ऋषिकेश बाईपास परियोजना को भी मंजूरी मिल चुकी है…जिस पर जल्द काम शुरू होगा।

गडकरी ने कहा कि रुद्रपुर और काशीपुर में भी फोरलेन बाईपास परियोजनाएं तय समय में पूरी की जाएंगी। देहरादून-झाझरा-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड और भानियावाला से ऋषिकेश तक फोरलेन मार्ग भी चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि टनकपुर से पिथौरागढ़ होते हुए लिपुलेख तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है…जिससे मानसरोवर यात्रा अब भारत से ही संभव हो सकेगी। इसके अलावा 12 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली चारधाम सड़क परियोजना का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं पर भी काम कर रही है। उत्तराखंड में कई स्थानों पर टनल निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है…जिससे आवागमन और अधिक सुगम होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top