Haridwar News

रोडवेज बस के ब्रेक फेल, पेट्रोल पंप में घुसकर मारी गाड़ियों को टक्कर-वीडियो

Ad

हरिद्वार: मेरठ से यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही बस का बिजनौर में ब्रेक हो गया। ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के अंदर घुस गई। बस ने पहले पिकअप को जोरदार टक्कर मारी। यह हादसा बुधवार शाम 6 बजे का बताया जा रहा है और इससे जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

पेट्रोल पंप में घुसने के बाद बस ने दो गाड़ियों को टक्कर मारी। वहीं दो पंप तो उखड़कर इनोवा कार पर गिर गए थे। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ। वहीं रोडवेज का बस चालक फरार हो गया। बस मेरठ के शोहराब गेट डिपो की है। मेरठ से यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। आगे पढ़ें…

घटना के बाद पेट्रोल पंप पर एक तरफ इनोवा कार खड़ी है। इसमें पंप कर्मी तेल भर रहा है। इसी बीच एक पिकअप वहां तेल लेने के लिए पहुंचती है। इसी दौरान तेज रफ्तार बस पिकअप को घसीटते हुए पंप में घुस गई। हादसा इतना जोरदार था कि पंप तक उखड़ गए। बस के रुकते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। आगे पढ़ें…

हादसे में पिकअप और पंप के बीच एक युवक फंसने से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पिकअप के ड्राइवर ने खिड़की से कूद कर जान बचाई। हादसे में पंप मशीन पूरी तरह टूट गई है। इससे 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top