Tourism

हल्द्वानी से अयोध्या के लिए दूसरी रोडवेज बस का संचालन शुरू होगा

Ad

Haldwani To Ayodhya Roadways Bus Service Update:

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी- अयोध्या राम मंदिर दर्शन की तैयारी कर रहे सभी राम भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। काठगोदाम के बाद अब हल्द्वानी डिपो ने भी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्णय ले लिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम का प्लान है कि अगले हफ्ते तक हल्द्वानी से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जाए।

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि काठगोदाम डिपो से अयोध्या के लिए जा रही बस से यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। साथ ही हल्द्वानी डिपो से भी अयोध्या के लिए बस शुरू करने की मांग हो रही है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने हल्द्वानी से भी अयोध्या के लिए बस शुरू करने का फैसला किया है। अभी यात्रियों की सुविधानुसार बस का समय और मार्ग सुनिश्चित किया जा रहा है जिसके पक्का होते ही यह बस सेवा हल्द्वानी से अयोध्या के लिए शुरू कर दी जाएगी।

आपको बताते चलें कि अगर अयोध्या और हल्द्वानी के बीच बस सेवा शुरू होती है तो इससे पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन को भी काफी फायदा होगा। देवभूमि और स्वर्ग कहे जाने वाले हमारे सुंदर प्रदेश उत्तराखंड में आने और ठहरने का प्लान बहुत सारे लोग करते हैं और आध्यात्मिक स्थान अयोध्या से पहाड़ों के द्वार हल्द्वानी का यह कनेक्शन सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए सुविधाजनक और लाभदायक सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top