Udham Singh Nagar News

पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के लिए उत्तराखंड रोडवेज बस का संचालन शुरू

Ad

देहरादन: रोडवेज ने पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के लिए बस संचालन को शुरू कर दिया है। परिवहन निगम ने काशीपुर से पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के लिए बस शुरू की है। बस डिपो से प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े सात बजे रवाना होती है।वापसी में शाम को करीब सवा छह बजे पांवटा साहिब से चलती है। रात करीब साढ़े आठ बजे देहरादून से काशीपुर के लिए रवाना होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

पांवटा साहिब के लिए बस संचालित करने को लखनऊ से परमिट लाया गया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश से परमिट मिलने के बाद बस संचालन शुरू किया गया है। एक फरवरी से बस चलनी थी, लेकिन चुनाव के कारण नहीं चलाई जा सकी। फिलहाल त्योहार के वजह से यात्री कम ही मिल रहे हैं।

रोडवेज डिपो से हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली, लखनऊ, मुज्जफरनगर, मेरठ, जयपुर, दिल्ली आदि स्थानों के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। चुनाव खत्म होने के बाद काशीपुर-पांवटासाहिब हिमाचल प्रदेश के लिए बस सेवा शुरू की है। हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर यमुना नदी के किनारे बसा जिला सिरमौर का पांवटा साहिब सिखों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। पांवटा साहिब को दसवें सिख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा स्थापित किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top