Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में ई टिकट मशीन की कमी, वेतन के लिए परेशान रोडवेज कर्मचारी

हल्द्वानी न्यूज़ : उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की हल्द्वानी शाखा की मासिक बैठक शुक्रवार 17 दिसम्बर को हल्द्वानी बस स्टेशन पर संपन्न हु।बैठक में कर्मचारियो में निगमप्रबन्धन की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।यूनियन के सदस्यों का कहना है कि पूरे प्रदेश निगम की रिकॉर्ड आय के बावजूद अभी तक कर्मचारियो को नवंबर महीने का वेतन नही दिया गया है।हल्द्वानी बस अड्डे पर हो रही डग्गामारी पर तत्काल रोक लगाई जाय।पी एफ खातों में कर्मचारियों के नॉमिनी उत्तराधिकारी का नाम ना होना। कई कर्मचारियो के परिचय पत्र अभी तक नही दिये गये है उन्हें तत्काल मंगाया जाय।

ई टिकटिंग मशीनों की कमी को दूर किया जाय। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुऐ हल्द्वानी बस स्टेशन पर इसके रोकने और सतर्कता अभियान चलाया जाय। हल्द्वानी डिपो से बंद पड़ी पुरानी सेवाओं को पुनः चलाया जाय। निगम में बंद पड़े प्रमोशन परिचालक वर्ग से बुकिंग क्लर्क व कार्यालय सहायक को तत्काल किया जाय।बैठक में पूर्वक्षेत्रीय मंत्री राम अवध यादव , क्षेत्रीय मंत्री हरीश जोशी, शाखा अध्यक्ष हाजी जलील अहमद,शाखा मंत्री रामप्रकाश यादव, अख्तर चौधरी, विश्वास सिंह, हरीश पंत, सुखदेव सिंह, किशोर राणा, उत्तम राणा ,पंकज आर्य, मोहम्मद इमरान,राकेश राठौर,जावेद हसन सहित यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

To Top
Ad