Pithoragarh News

बड़ोली गांव निवासी रोहित सिंह डसीला का नौसेना में चयन… सेना में जाने के लिए नौकरी को ठुकराया

Ad

हल्द्वानी: राज्य के युवा हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। अगर बात भारतीय सेना की हो तो उत्तराखंड का नाम खुद ब खुद लोगों की जुबान पर आ ही जाता है। इसी क्रम में पिथौरागढ़ जिले के सेरा उर्फ बड़ोली गांव निवासी रोहित सिंह डसीला ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनका चयन भारतीय नौ सेना में टेक्निकल ऑफिसर के पद पर हो गया है। भारतीय सेना में टेक्निकल अधिकारी पद में चयन होने के उपरांत 25 दिसंबर 2022 से नेवल अकैडमी केरल में उनकी ट्रेनिंग होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील क्षेत्र के सेरा उर्फ बड़ोली गांव निवासी रोहित सिंह डसीला ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से हासिल की। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन स्ट्रीम से बीटेक किया।

देहरादून से बीटेक होते ही उनका चयन मल्टीनेशनल कंपनी सिक्योर मीटर्स में हार्डवेयर इंजीनियर पद में हुआ था लेकिन उन्होंने भारतीय सेना का हिस्सा बनने का लक्ष्य बनाया था जो अब पूरा हो गया है। रोहित सिंह डसीला के पिता कैलाश डसीला समेत पूरे परिवार को परिचित सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top