Haridwar News

गुवाहाटी में उत्तराखंड के रहने वाले सुनीत कुमार सैनी शहीद

Ad

देहरादून: राज्य का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। रुड़की के रहने वाले 38 साल के सुनीत कुमार गुवाहाटी शहीद हो गए हैं। वह करीब तीन हफ्ते पहले घर पर छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौटे थे। उनकी शहादत की खबर के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 22 सितंबर को आर्मी के जवानों के साथ गाड़ी में गुवाहाटी से एक दूसरे स्थान पर जा रहे थे इस बीच हादसा हो गया। अचानक गाड़ी पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां 11 अक्टूबर की शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। वह 20 दिन पहले ही सुनीत छुट्टियां मना कर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। सुनीत कुमार के दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा 12 साल का है और छोटा बेटा 8 साल का है। गांव को बेटे के पार्थिव शरीर के पहुंचने का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को पाबौ विकासखंड के धारकोट निवासी विपिन सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गांव पहुंचकर शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।57 बंगला इंजीनियरिंग के विपिन सिंह इन दिनों सियाचिन में तैनात थे। 24 वर्षीय विपिन चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। बीते जिनों जब वह ड्यूटी कर रहे थे तो उनका पैर फिसल गया। जिस वजह से वह ग्लेशियर की चपेट में आ गए और शहीद हो गए थे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top