Nainital-Haldwani News

नैनीताल:बैरिंग टूटने से रुक गई रोपवे ट्रॉली, 150 फीट की ऊंचाई पर लटक गए कई यात्री

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में गुरुवार को रोपवे ट्रॉली अचानक रुक गई। इस दौरान रोपवे ट्रॉली में कई यात्री सवार थे। करीब एक घंटे तक यात्री हवा में लटके रहे हालांकि सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था। तकनीकी खराबी के चलते रोपवे ट्रॉली रुक गई थी। ( Rope trolley in Nainital)

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब छह विदेशी पर्यटक व कुछ स्थानीय लोग रोपवे से स्नोव्यू के लिए जा रहे थे। रोपवे की ट्रॉफी स्टेशन से निकली ही थी कि 100 मीटर बाद एक आवाज आई और ट्रॉली अचानक रुक गई। ट्रॉली में सवार यात्री घबरा गए थे। ट्रॉली में सवार टेक्नीशियन ने जांच की तो वहां बैरिंग टूटा हुआ मिला। रोपवे का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा कराया जाता है और सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। इस दौरान रोपवे यात्रा को रोक दिया गया था। करीब एक घंटे तक 150 फीट पर यात्री हवा पर लटके रहे। ( Tourist in Nainital)

रोपवे प्रबंधन ने ट्राॅली में सभी यात्रियों को रस्सी व अन्य उपकरणों की मदद से जमीन पर सुरक्षित उतारा। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस तरह की स्थिति से पार पाने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा माॅक ड्रिल का आयोजन भी किया जा चुका है, जो गुरुवार को हुई घटना के दौरान काफी सहायक रहा। (KMVN IN NAINITAL)

ADVERTISEMENTS Ad
To Top