Dehradun News

गजब: RTO अधिकारी आए मैजिक ऑटो से, फिर उसी वाहन को तुरंत किया सीज

Ad

देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को आरटीओ देहरादून कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक अनोखी पहल की। सभी ने निजी वाहनों को छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर पहुंचने का निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी जिस मैजिक वाहन से कार्यालय पहुंचे, उसी में नियमों की भारी खामियां पाई गईं। जांच के बाद उस वाहन को तत्काल सीज कर दिया गया और चालक का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण और सड़क पर वाहनों का दबाव कम करना था…बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जमीनी हकीकत जानना भी था। पर जब अधिकारी और कर्मचारी खुद सड़कों पर उतरे, तो उन्हें लिफ्ट लेनी पड़ी कहीं ई-रिक्शा बुक करना पड़ा तो कहीं ऑटो की तलाश में भटकना पड़ा। सामान्यतः 20-25 मिनट में कार्यालय पहुंचने वाले कई कर्मचारी 40 मिनट से एक घंटे में दफ्तर पहुंचे।

आरटीओ संदीप सैनी ने कहा यह प्रयोग अब हर गुरुवार को दोहराया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आना अनिवार्य किया गया है। पहले ही दिन कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें क्रमवार दुरुस्त कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top