Rudraprayag News

उत्तराखंड: एयरफोर्स में सार्जेंट रहे प्रदीप सिंह को मिली UKPSC परीक्षा में सफलता

Ad


Falati village of Rudraprayag: Pradeep Singh: worked in Air Force for 20 years:became Naib Tehsildar: कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो… कवि दुष्यंत कुमार की इन पंक्तियों में छुपे मर्म को रुद्रप्रयाग के फलाटी गांव निवासी प्रदीप सिंह कंडारी ने साबित कर दिखाया है। अपने सपने के लिए जुनून की हद तक जाना किसे कहते हैं, यह कोई प्रदीप के जीवन से सीख सकता है। सोच कर देखिए, कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद जिस युवा ने 20 साल तक एयरफोर्स में बतौर सार्जेंट देश की सेवा की हो। इतना ही नहीं, सेवा के बाद आराम भरी जिंदगी का मोह छोड़कर फिर दोबारा से मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गया हो, ऐसे में सफलता न मिले, ऐसा कैसा हो सकता है। जी हां, बीते सोमवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोवर पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर देवभूमि का बेटा प्रदीप सिंह कंडारी अब नायब तहसीलदार बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मूलरूप से रुद्रप्रयाग के फलाटी गांव निवासी प्रदीप सिंह कंडारी साल 2021 में एयरफोर्स से बतौर सार्जेंट सेवानिवृत्त हुए। वापस अपने गांव लौटे तो प्रदीप ने पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। नतीजा दुनिया के सामने है। वैसे प्रदीप अपर पीसीएस प्री परीक्षा पास करने के बाद अभी मुख्य परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। वहीं, सोमवार को लोवर पीसीएस का परिणाम आया तो उनका चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हो गया। परिवार में दो भाई भी सफलता की कहानी लिख चुके हैं। एक भाई संदीप कंडारी आईबी में डिप्टी डायरेक्टर हैं जबकि छोटे भाई जसवंत कंडारी चमोली के जिला पूर्ति अधिकारी हैं। प्रदीप के अनुसार, दोनों भाईयों से भी उन्हें प्रशासनिक सेवा में आने की प्रेरणा मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top