Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर :डीएम पंत ने पद संभालते ही एनएच अधिकारियों दे दी डेडलाइन

Ad

रूद्रपुर:सड़क निर्माण कार्यों से जुड़े सभी अभियंता सुनिश्चित करें कि जनपद में यात्राऐं सुगम व सुरक्षित हों। यह निर्देश जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने गुरूवार की देर सायं कलैक्ट्रेट सभागार में सड़क निर्माण कार्यां की समीक्षा करते हुए पीडी एनएचएआई, एनएच को दिये।

ADVERTISEMENTS Ad


जिलाधिकारी पन्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में यात्रियों का सफर सुगम व सुरक्षित हो तथा बाहर से आने वाले यात्रियों को सुःखद यात्रा का अनुभव हो और वे जनपद से अच्छी यादें लेकर जायें। उन्होंने सड़कों को प्राथमिकता से गड्डा मुक्त करने तथा निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली क्षम्य नहीं होगी।

डीएम ने बाईपास निर्माण कार्य के लिए डेडलाइन देते हुए दिसम्बर माह के अन्त तक पूर्ण करने के कड़े निर्देश पीडी एनएचएआई रूद्रपुर को दिये। उन्होंने गदरपुर बाईपास के साथ ही जनपद के अन्तर्गत सभी डिवीजनों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध कराने के निर्देश सभी परियोजना निदेशकों को दिये।
उन्होंने पीडी एनएचएआई रूद्रपुर की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने रामपुर-काठगोदाम निर्माण कार्यों में भी धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाकर पूर्ण करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी पन्त ने जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि भविष्य में एनएचएआई लापरवाही के कारण दुर्घटना प्रकाश में आने पर सम्बन्धित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने खटीमा बाईपास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
श्री पन्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों को गड्डा मुक्त रखा जाये तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाकर पूर्ण किया जाये और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों को समयबद्धता व गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी डाॅ.ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, विवेक राॅय, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, प्रबन्धक एनएचएआई नजीबाबाद पीएस पाण्डे, पीडी एनएचएआई नजीबाबाद बीपी पाठक, पीडी एनएचएआई योगेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top