Nainital-Haldwani News

जरूरी सूचना,हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग 10 घंटे के लिए रहेगा बंद, लालकुआं से होगी यात्रा पूरी

Ad

हल्द्वानी: रुद्रपुर से हल्द्वानी सड़क मार्गे होते हुए आने वाले लोग ध्यान दें। 23 व 24 जून यानी गुरुवार और शुक्रवार को रात में टांडा मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इसकों लेकर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया लालकुआं होकर अपनी यात्रा पूरी करनी होगी। बता दें कि सहायक मंडल इंजीनियर काशीपुर द्वारा बताया गया कि छत्तरपुर-हल्दी रोड रेलवे स्टेशनों के माध्य रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग (संजयवन टांडा के नजदीक) पर स्थित रेलवे फाटक का ट्रैक मशीनों द्वारा मेंटीनेंस एवं रेल स्लीपर बदलने का कार्य किया जाना है। इस वजह से सड़क यातायात का आवागमन को रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top